भाजपा नेताओं ने जमकर खेली होली।
– फोटो : संवाद

विस्तार

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में शनिवार को वरिष्ठ पार्षद बंधु मौर्या के निवास मधुबन रोड दयालबंद पर होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में फाग की धुन पर पूर्व मंत्री झूम उठे। इसमें पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल , पूर्व नेता प्रतिपक्ष धरम लाल कौशिक, प्रदेश उपाध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी, पूर्व महिला आयोग अध्यक्ष हर्षिता पांडेय भी शामिल हुए। अमर अग्रवाल ने सभी को होली की शुभकामनाएं दीं। कहा कि इस वर्ष के अंत में पूरे प्रदेश में भगवा मय होली खेली जाएगी। 

नागडा देख खुद रोक नहीं पाए पूर्व मंत्री

होली मिलन समारोह के अवसर पर फाग गीतों का आयोजन किया गया था। जिसमें नगाड़े की थाप सुनकर पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल खुद को रोक नहीं पाए। खुद नगाड़ा बजाने बैठ गए। इसके साथ ही पूर्व नेता प्रतिपक्ष धरम लाल कौशिक उनके साथ फाग गीत में सुर साधने लगे। वैसे तो कार्यकर्ता अपने नेताओ को रंग लगाते हैं, लेकिन इस बार भाजपा नेताओ ने खोज-खोज कर हर एक कार्यकर्ता को रंग लगाकर और गले मिलकर होली की शुभकामनाएं दीं। 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *