स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट रायपुर पहुंचे सोनिया और राहुल गांधी
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के नवा रायपुर में कांग्रेस का 85वें राष्ट्रीय महाधिवेशन में शामिल होने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी रायपुर पहुंचे। स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट रायपुर सीएम भूपेश बघेस समेत पार्टी के अन्य दिग्गज नेताओं ने सोनिया गांधी और राहुल गांधी का गमजोशी के साथ स्वागत किया। 

ढोल नगाड़े के साथ उनका स्वागत किया गया। सांस्कृतिक दल की टीम ढोल नगाड़े पर नृत्य कर उनका स्वागत किया। अधिवेशन में शामिल होने रायपुर पहुंचे कांग्रेस के दिग्गज नेता जयराम रमेश ने कहा कि अधिवेशन में सब्जेक्ट कमेटी की भी बैठक होगी। इसमें छह प्रस्ताव को तैयार किया गया है। उसको मंजूरी दी जाएगी। 

आज करीब दो घंटे तक कन्वेंशन हॉल में चली सीडब्ल्यूसी की बैठक में सभी ने खुलकर चर्चा की। पार्टी के संविधान में महत्वपूर्ण संशोधन किया गया है। करीब 16 प्रावधानों में से 32 नियमों में संशोधन का प्रस्ताव को लेकर विचार किया गया है। वहीं निर्णय लिया गया कि सभी वर्गों के लिए कांग्रेस पार्टी प्रतिनिधित्व करेगी। इसमें कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सहित 45 सदस्य मौजूद रहे।

CWC का चुनाव नहीं होगा

इसमें सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि CWC का चुनाव नहीं होगा। जो सदस्य बनेंगे, उन्हें पार्टी अध्यक्ष खड़गे मनोनीत करेंगे। इसके साथ ही पार्टी संविधान में संशोधन, पार्टी अध्यक्ष को नियुक्ति के संबंध में अधिकार देना। वहीं स्टीयरिंग कमेटी से चुनावों पर असर होगा, तो क्या होगा और नहीं होगा तो क्या हो सकता है आदि पर विस्तार से चर्चा की गई। दोपहर 2 बजे से ज्यादा समय तक स्टीयरिंग कमेटी की बैठक चली। इसके बाद महासचिव केसी वेणुगोपाल और मीडिया प्रभारी जयराम रमेश प्रेसवार्ता को संबोधित किया। 

कल के कार्यक्रम

कल सोनिया गांधी अधिवेशन को संबोधित करेंगी। 25 फरवरी को 1 बजे तीन प्रस्ताव लाए जाएंगे। इस प्रस्ताव को लेकर कल शाम 7 बजे तक बैठक चलेगी। इसके बाद  26 फरवरी को सुबह 10:30 बजे पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी संबोधित करेंगे। इसके बाद प्रस्तावों पर चर्चा शुरू होगी। दोपहर दो बजे को कांग्रेस के अंतिम भाषण होगा।

3 बजे निकलेगी रैली

दोपहर 3 बजे पब्लिक रैली निकाली जाएगी। रैली में पार्टी अध्यक्ष मलिकार्जुन खड़गे के साथ पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल समेत अन्य दिग्गज नेता शामिल होंगे। 

राष्ट्रीय महाधिवेशन: स्टीयरिंग कमेटी की बैठक#INCPlenaryInCG pic.twitter.com/MSUBgMU94G

— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) February 24, 2023

अधिवेशन स्थल पर कांग्रेस के दिग्गज नेताओं के नवा रायपुर पहुंचने का सिलसिला शुरू है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, महासचिव केसी वेणुगोपाल समेत अन्य सदस्यों का राजकीय पटका पहनाकर सम्मान किया।

अभय मुद्रा ✋ डरो मत! #INCPlenaryInCG pic.twitter.com/s6kRelvis5

— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) February 24, 2023

 

स्टीयरिंग कमेटी की बैठक से पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री @kharge जी सहित सभी सदस्यों का स्वागत किया। #INCPlenaryInCG pic.twitter.com/FL9Cv2PICR

— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) February 24, 2023

 

स्वागत की घड़ी #INCPlenaryInCG

pic.twitter.com/76mSxpfxNz

— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) February 24, 2023

 





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *