पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जांजगीर-चांपा जिले के अकलतरा थाना क्षेत्र में एक युवती के साथ छेड़छाड़ की गई और इस बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई थी। पीड़ित युवती ने घटना की जानकारी पुलिस को दी है, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी संतोष घृतलहरे (47) को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।
अकलतरा थाना प्रभारी उमेश साहू ने बताया की पीड़ित युवती ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि आरोपी संतोष रोजाना उसके साथ छेड़छाड़ करता था और अश्लील बातें करता था। वह उसके साथ कई दिनों से छेड़छाड़ कर रहा था और इसके बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दिया करता था, जिससे वह काफी डरी हुई रहती थी। रोज-रोज की छेड़छाड़ से परेशान होकर अकलतरा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई।
अकलतरा थाने में आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में केज दर्ज कर लिया गया है। जांच के बाद आरोपी को उसके घर तरौद गांव के वार्ड नंबर तीन से सूचना मिलने पर गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी से पूछताछ की गई, जिसमें उसने छेड़छाड़ और जान से मारने की धमकी देने की बात स्वीकार की है।